सुनवाई से पहले ही बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों ने किया मतदान

Fri, Jun 10 , 2022, 12:53 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर, 10 जून (हि.स.)। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) का रण जारी है। बहुजन समाज पार्टी के छह विधायकों के कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में विलय को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक पहुंच गया है। इस मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए सभी छह विधायकों से मतदान (voting) करवा लिया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहला वोट दिया। इसके बाद बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दूसरा वोट देकर शुरुआत की। इसके बाद संदीप यादव और वाजिब अली ने भी अपना वोट डाला। जोगिंदर अवाना और दीपचंद खेरिया भी मतदान करने विधानसभा पहुंचे। मतलब साफ है कि सुनवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी ने उन छह विधायकों से मतदान करवाया है, जिन्हें लेकर सुनवाई होनी है। हालांकि, यह तय नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई होगी, लेकिन किसी भी तरीके की आशंका को टालते हुए कांग्रेस पार्टी ने पहले मतदान उन विधायकों का कराया है जिन पर अगर कोर्ट का कोई विपरीत निर्णय आ जाए तो समस्या हो सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 
Bihar Assembly Elections: राजग ने महागठबंधन पर बनाई 140 सीटों की बढ़त, ओडिशा की नौपाड़ा सीट पर भाजपा जीत की ओर

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups