नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.)। चार राज्यों (four states) की 16 राज्यसभा सीटों (16 Rajya Sabha seats) के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू (Voting begins) हो गया है। इन चारों राज्यों में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ अन्य प्रमुख राजनीतिक दल मतदान को लेकर न केवल सतर्क हैं बल्कि उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र की 16 राज्यसभा सीटों के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। आज शाम तक चुनाव नतीजे आने की संभावना है। इससे पहले चारों राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त के खतरों को देखते हुए राजनीतिक दल (political party) मतदान के आखिरी समय तक जबर्दस्त सतर्कता बरत रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर चुनाव की घोषणा (election announcement) हुई थी लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में पूर्व में ही 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसलिए बाकी बची 16 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 10 , 2022, 10:36 AM