भोपाल, 10 जून (वार्ता)। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का आगामी निकाय चुनाव से पहले आज बूथ विजय संकल्प अभियान (Booth Vijay Sankalp Campaign) आज होगा। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भी इस अभियान में शामिल होंगे। वे राजधानी भोपाल के पंचशील नगर स्थित एक बूथ पर इस अभियान में शामिल होंगे। वहीं पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा स्थानीय डिपो चौराहा के एक बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इसके पहले कल मुख्यमंत्री चौहान ने इस अभियान के बारे में कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में विजय के लिए चुनावी समर में उतर चुकी है। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ता बूथ विजय का संकल्प लेंगे। बूथ समिति और पन्ना समिति के कार्यकर्ता बूथ पर एकत्र होकर बूथ विजय की रणनीति (strategy) बनायेंगे। विजय का संकल्प लेकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के लिए निकल पडेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 10 , 2022, 10:21 AM