हरिद्वार। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में संतों ने शबद कीर्तन और अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालु संगत से निर्मल अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज जहां विश्व की बलिदानी परंपरा में अद्वितीय थे वहीं वह भक्ति तथा शक्ति के अद्भुत संगम थे। जिन्होंने सदैव समाज को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया और सनातन धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज त्याग और वीरता की अद्भुत मिसाल थे और महान दार्शनिक योद्धा थे। गुरु गोविंद सिंह एक महान संत सिपाही थे। जिन्होंने सिख पंथ को एक नया रूप दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
महंत अमनदीप सिंह एवं ज्ञानी महंत खेम सिंह महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों का योगदान विश्व विख्यात है। गुरु गोविंद सिंह महाराज ने धर्म के लिए समस्त परिवार का बलिदान दिया और समाज को निडरता का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत धर्म के संरक्षण संवर्धन में योगदान प्रदान करते चले आ रहे हैं। इस अवसर पर महंत निर्भय सिंह, संत गुरजीत सिंह, संत सुखमन सिंह, संत जसकरण सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत विष्णु सिंह, संत हरजोध सिंह, प्रिंस पांडे, लवली कुमार, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 09 , 2022, 04:48 AM