चंडीगढ़, 7 जून (हि.स.)। पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) का बजट (budget) सत्र 24 जून को शुरू होगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार सत्ता (government power) में आने के बाद यह पहला मौका है जब मान सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बजट सत्र की तारीखों पर फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ट्वीट करके यह जानकारी दी। पंजाब विधानसभा का पहला बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा। इस बीच 27 जून को पंजाब का आम बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में यह पहला मौका है जब प्रदेश की जनता की राय से बजट तैयार किया गया है। पंजाब का बजट पंजाब की जनता की राय के अनुसार बनाया जा रहा है। मान सरकार ने मार्च में कार्यभार संभाला था। इसके बाद सरकार ने पहले सत्र में तीन माह के लिए पहले ही स्वीकृति ले ली गई थी। अब सरकार नौ माह के लिए बजट अनुमानों का ऐलान करेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 07 , 2022, 12:48 PM