नई दिल्ली, 06 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (By-election) के लिए केवल सिंह ढिल्लो ( keval sing dhillo) को उम्मीदवार (Candidate) बनाया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को ढिल्लों को उम्मीदवार बनाए जाने को मंजूरी दी।
भाजपा महासचिव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए केवल सिंह ढिल्लों के नाम को स्वीकृति दी गई है। संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में संपन्न पंजाब विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी जीत मिली थी।
बरनाला से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को ही भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने 2019 में संगरूर से ही भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
उल्लेखनीय है कि संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को मतदान होना है और इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। आज नामांकन की अंतिम तिथि है। अभी तक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नही की गई है। उपचुनाव के लिए 26 जून को मतगणना होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 06 , 2022, 12:42 PM