पांच महिलाएं भी बनीं मंत्री
भुवनेश्वर, 05 जून (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की नई मंत्रिपरिषद (new council of ministers) के 21 सदस्यों ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 13 कैबिनेट (13 cabinet) और 8 राज्यमंत्री (8 ministers of state) (स्वतंत्र प्रभार) हैं। 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। लोकसेवा भवन के कॉन्वेंशन हाल में राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाली पांच महिला मंत्रियों में तीन को कैबिनेट मंत्री और दो को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी, रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, प्रमिला मलिक, उषा देवी, टुकुनी साहू, प्रफुल्ल मलिक, प्रताप केशरी देव, अतनु सव्यसाची नायक, प्रदीप अमात, नव किशोर दास, अशोक चंद्र पंडा और राजेन्द्र ढोलकिया शामिल हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में समीर रंजन दाश, अश्विनी पात्र, प्रीति रंजन घडेई, श्रीकांत साहु, तुषार कांति बेहेरा, रोहित पुजारी, रीता साहू और बासंती हेम्ब्रम (Basanti Hembrum) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सहित नवीन पटनायक सरकार के सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 05 , 2022, 01:32 AM