चंडीगढ़, 4 जून (हि.स.)। पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के विधानसभा हलके में उनके लापता होने के पोस्टर (missing poster) लगा दिए हैं। भगवंत मान चुनाव के बाद एक बार भी अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल एक बार ही धूरी में पहुंचे थे, जबकि अब लंबे समय से उन्होंने धूरी की तरफ रुख नहीं किया।
लोगों का रोष है कि सरकार बनने पर भगवंत मान ने एलान किया था कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि गांवों से चलेगी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री ने अपने हलके की सुध नहीं ली। हलका धूरी बदहाली के दौर से गुजर रहा है और लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
भाजपा (BJP) के जिला प्रधान व हलका धूरी के इंचार्ज रणदीप सिंह दयोल ने कहा कि धूरी हलके से जीत कर विधायक व फिर मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने दोबारा धूरी में कदम नहीं रखा। हलके के लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने के बाद हलके को मुख्यमंत्री ने भुला दिया। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था कायम रखने में नाकाम साबित हो रही है, जिसके कारण पंजाब का माहौल दिनों दिन बिगड़ रहा है। दिनदहाड़़े नौजवानों की हत्या हो रही है व लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 04 , 2022, 01:26 AM