कार्यकर्ताओं मनाया जश्न
हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को चंपावत उपचुनाव (Champawat by-election) में मिली ऐतिहासिक जीत (Historic victory) पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण (Dessert delivery) कर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के सम्मान के असली हकदार चंपावत की जनता है। यह जीत उन सब कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जो रात-दिन चुनाव में लगे रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने एवं विकास की अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 03 , 2022, 03:43 AM