रांची, 03 जून (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के शीघ्र स्वस्थ होने (Get well soon) की कामना को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने चुटिया के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना (Special worship in the temple) और हवन किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।
पार्टी के नेता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष निशा भगत, विनीता पाठक नायक, कुमुद रंजन, सोनी नायक आदि की उपस्थिति में कोरोना संक्रमित पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी। तपोवन मंदिर में पंडित उदय मिश्रा ने स्वास्थ्य लाभ निमित्त शांति पूजा मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-हवन कराया।
इस मौके पर सोनिया गांधी के चित्र को सामने रख कर पूजा-अर्चना की गयी और प्रसाद चढ़ाया गया। हवन एवं आरती किया गया। बाद में गरीबों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सोनिया गांधी जल्द से जल्द स्वस्थ हों।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 03 , 2022, 03:09 AM