निकाय चुनाव में भाजपा ने अपनाया नड्डा प्लान

Fri, Jun 03 , 2022, 11:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कांग्रेस करेगी 9 जून को महापौर प्रत्याशी घोषित
भोपाल,03 जून (हि.स.)।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां विचार मंथन करने में जुटी हैं। राजनीतिक दावपेंच के खेल में दोनों पार्टियां एक दूसरे को पटखनी देने अपनी अपनी रणनीति बना रही हैं। बीजेपी ने जहां निकाय चुनाव के लिए नड्डा प्लान (Nadda Plan) तैयार किया है तो वहीं कांग्रेस भी चुनाव की तैयारी को लेकर जबरदस्त एक्शन मोड में आ गई है।
माना जा रहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बनाई रणनीति को फॉलो करते हुए निकाय चुनाव का प्लान तैयार करेगी। इस नई रणनीति के तहत चुनावी क्षेत्र के हर बूथ में पांच दिन में 60 लोगों को जोड़ने का टारगेट रखा गया है जिसमें से 20 लोग आरक्षित वर्ग के होना जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जबलपुर में रानी दुर्गावती मंडल की बैठक में ये टिप्स दिए हैं। उनके द्वारा दिये गए प्लान पर ही बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया है। अगले पांच दिन तक बीजेपी नए लोगों को जोड़ेगी।
इधर, कांग्रेस पार्टी भी निकाय चुनाव को लेकर किस हद तक जोश में है, यह जाहिर करने के लिए पार्टी ने आगामी पांच जून तक दावेदारों के नाम और नौ जून तक चयन करने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस नौ जून को महापौर (Mayor) प्रत्याशियों का चयन भी करेगी। प्रभारियों से पांच जून तक महापौर पद के संभावित दावेदारों के नाम मांगे गए हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने नौ जून को बैठक बुलाई है। बैठक में महापौर पद के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार मंथन होगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर भी एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में नगर निगम क्षेत्रों के प्रभारी, सह प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में विधायक और पार्टी के जिलाध्यक्ष भी शामिल रहेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups