जम्मू, 2 मई (हि.स.)। कश्मीर घाटी में जारी लक्षित हत्याओं व हमलों (murders and attacks) को लेकर शिवसेना (Shiv Sena) उधमपुर जिला ईकाई के शिव सैनिको ने प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में कारगिल हनुमान मंदिर के करीब जोरदार प्रदर्शन (demonstration) किया। प्रदर्शकारी शिव सैनिकों ने लक्षित हत्याएं बंद करों एवं कश्मीर में अमन बहाली क़ायम करने के नारे बुलंद किए।
इस मौके पर प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि मोदी की केन्द्र सरकार ने कश्मीर घाटी में अमन बहाली एवं कश्मीरी विस्थापितों की सुरक्षित घाटी वापसी का जो वादा किया था वह आज जुमला साबित हो रहा है। केन्द्र एवं राज्य प्रशासन कश्मीर घाटी में अमन बहाली कायम करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। साहनी ने कहा कि आंतकवादी संगठन (terrorist organization) आगामी 30 जून को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को भी गीदड़ भभकिया देकर प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे कतई कामयाब नही होने दिया जाएगा।
साहनी ने कहा कि शिवसेना सुरक्षा बलों के साथ नागरिकों की हिफाजत के लिए खड़ी है और 29 जून को चलो कश्मीर का आवाहन करती है। साहनी ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों (terrorist organization) की हौसला अफजाई और आंतकवादियो की गीदड़ भभकीया का मुंह तोड जवाब देंगे। इस मौके पर महासचिव विकास बख्शी, उधमपुर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रभारी अश्वनी प्रभाकर, राजेश हांडा, नटवर लाल, जतिंद्र अरोड़ा, दलीप अरोड़ा, अनिल विजय, संजय पंडिता, राजेश खजूरिया, इम्तियाज हुसैन, रजिंद्र सिंह, विशाल वर्मा समेत कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 02 , 2022, 02:07 AM