कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मिक आज भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरेंगे नामांकनपत्र

Tue, May 31 , 2022, 11:01 AM

Source : Uni India

भोपाल, 31 मई (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित की गयीं सुश्री कविता पाटीदार (Kavita Patidar) और श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक (Sumitra Valmik) आज यहां वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकनपत्र दाखिल करेंगी। प्रदेश भाजपा के अनुसार दोनों भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) नामांकनपत्र दाखिल (filing of nomination papers) करने के पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में कार्यालय परिसर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वे राज्य विधानसभा में राज्यसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए चुनाव कार्यालय पहुंचकर नामांकनपत्र दाखिल करेंगी।
सुश्री कविता पाटीदार इंदौर जिला पंचायत (Indore Zilla Panchayat) की अध्यक्ष रह चुकी हैं और वे अन्य पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। वे वर्तमान में प्रदेश भाजपा महामंत्री हैं। इसके अलावा श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हैं और अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही जबलपुर में पार्षद रह चुुकी हैं। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के तीन स्थानों के लिए निर्वाचन हो रहा है और नामांकनपत्र दाखिले की आज अंतिम तिथि है। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा सोमवार को ही अपना नामांकनपत्र दाखिल कर चुके हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups