धौलपुर, 30 मई (हि.स.)। प्रदेश (State) की कांग्रेस सरकार (Congress government) की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध सोमवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। गांधी पार्क (Gandhi Park) से शुरू हुई जन आक्रोश रैली विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। इसके बाद में डीएम राकेश कुमार जायसवाल को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि आज राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों, बिजली विभाग की मनमानी, बेरोजगारी तथा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर कांग्रेस सरकार का कोई अंकुश नहीं है। इससे आमजन त्रस्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण वर्मा ने कहा के कांग्रेस के शासन में दलाली प्रथा बढ़ गई है। बिना दलाल के काम नहीं हो रहे हैं। अत्याचारों से जनता बहुत दुखी है और उसने राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को 2023 में पूर्ण जनमत देने का मन बना लिया है। जन आक्रोश रैली में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह,बसेड़ी से पूर्व विधायक महामंत्री सुखराम कोली, संयोजक कमल पहाड़िया,भाजपा नेता मोती लाल मीणा एवं विशंभर दयाल शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी, जिला महामंत्री सतेंद्र पाराशर तथा मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 30 , 2022, 06:27 AM