हिसार, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने हरियाणा (Haryana) में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव (Local body elections) अपने स्तर पर लड़ने का ऐलान किया है। सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी अब अलग फैसला लेगी। भाजपा के इस ऐलान के बाद हरियाणा में गठबंधन के जारी रहने पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद शनिवार देर शाम को भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ (Omprakash Dhankhar) व प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी ने यह निर्णय लिया।
फैसले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान विभिन्न नेताओं से इस पर सुझाव लिए गए थे, जिसके बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पालिका चुनाव (Municipal elections) सिंबल पर लड़ना है या नहीं, यह जिला इकाई तय करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बारे में आगामी बैठक एक जून को पंचकूला में होगी। इससे पहले लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्यसभा चुनावों के बारे में आगामी दो दिनों में संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में राज्यसभा चुनावों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 29 , 2022, 09:46 AM