चंडीगढ़, 28 मई (हि.स.)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री (EX CM Punjab) कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान (bhagavant maan) से मुलाकात (meeting) करके भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों की सूची सौंपेंगे। अमरिंदर सिंह इस संबंध में पहले ही सार्वजनिक रूप से बयान दे चुके हैं। अमरिंदर सिंह ने एक निजी टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि उनके पास पंजाब में पूर्व समय के दौरान खनन व भ्रष्टाचार में लिप्त रहे विधायकों, मंत्रियों तथा अधिकारियों की सूची है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत अपने ही मंत्री के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह खनन कार्यों तथा शराब के ठेकों में लिप्त नेताओं व अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करेंगे। पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल (Pritpal Singh Balliawal) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सांसद पत्नी परनीत कौर के साथ सीएम से मिलेंगे। पटियाला में कुछ डेवलपमेंट के फंड रोके गए हैं, उसके बारे में बताएंगे। हमारे कुछ पुराने दोस्तों की मांग है कि भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम बताए जाएं। उन्होंने भ्रष्टों पर कार्रवाई करने की जगह कैप्टन को हटा दिया। कैप्टन उन्हें कैबिनेट से हटाना चाहते थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 28 , 2022, 02:25 AM