रांची, 26 मई (हि.स.)। पूर्व विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey)के पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहोरा स्थित आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी (CBI team raid) कर रही है। गुरुवार की सुबह सीबीआई की टीम पहुंची और कागजात को खंगाल रही है। रांची के मोरहाबादी स्थित आवास को भी सीबीआई खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले (national sports scam case) में सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। बंधु तिर्की कांग्रेस पार्टी की कुछ बैठकों में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं।
.jpg)
सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश पर 11 अप्रैल और 22 अप्रैल को राष्ट्रीय खेल घोटाले में दो एफआईआर दर्ज की थी। पहला मामला आरसी 0242022A001 मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है। जबकि दूसरा मामला आरसी0242022A002 है, जो खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले से जुड़ा है। पहले इस मामले की जांच एसीबी (ACB) कर रही थी। इसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। इस मामले में एसीबी ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 26 , 2022, 11:07 AM