नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बधाई दी है। केजरीवाल ने सोमवार रात ट्वीट कर कहा कि विनय कुमार सक्सेना का दिल्ली की जनता की तरफ से वह स्वागत करते हैं। राज्य के बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल (cabinet) की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि उन्होंने राज्य के उपराज्यपाल रहे अनिल बैजल के साथ मिलकर दिल्ली के विकास को गति दी। वह एक अच्छे इंसान हैं। उनके साथ दिल्ली में कई काम किए और कई समस्याओं को ठीक करने की कोशिश की। केजरीवाल ने कहा कि भविष्य के लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 24 , 2022, 09:57 AM