यूपी विधानसभा सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने किया हंगामा

Mon, May 23 , 2022, 11:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ,23 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा (Uttar Pradesh Assembly) का सत्र शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा में जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण शुरू किया सपा के विधायकों ने हाथों में पोस्टर व तख्त्यिां लेकर हंगामा (Uproar with posters and placards) शुरू कर दिया। हंगामे के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण किया। सपा के विधायक महंगाई व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में सरकार का विरोध किया। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू हो गया है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को अपनाकर सुशासन लाने का काम कर रही है। विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। 20 सिंचाई योजनाएं पूरी की गयी हैं। राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार सरकार के कमजोर वर्गों के लिए अति संवेदनशील है। वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाई गयी है।
हम चाहते हैं सदन में गंभीर व प्रभावी बहस हो : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सदन की शुरूआत होने से पहले कहा कि हम चाहते हैं सदन में गंभीर व प्रभावी बहस हो। किसी भी प्रकार की चर्चा के लिए सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के कल्याण व विकास के लिए बजट आयेगा। बजट सत्र में 25 करोड़ लोगों के विकास की बात होगी और प्रदेश की जनता के हितों की बात होगी। योगी नईसरकार के गठन के बाद शुरू हो रहे पहले सत्र की सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups