आईपीएल 2022 में लगे 1000 छक्के

Mon, May 23 , 2022, 11:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15 वें संस्करण में कुल 1000 छक्के (1000 sixes) लगे, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक (highest in tournament history) है। रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन के आखिरी लीग चरण मैच के दौरान यह रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की गई। रिकॉर्ड 1000वां छक्का पीबीकेएस के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने 15वें ओवर में लगाया। यह ओवर रोमारियो शेफर्ड ने फेंका।
संयोग से, लिविंगस्टोन के पास सीजन के सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था ।उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर की दूरी का था। रविवार के मैच में, लिविंगस्टोन की 49 रनों की नाबाद पारी की बदौलत पीबीकेएस ने केवल 15.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। लिविंगस्टोन के अलावा शिखर धवन और जितेश शर्मा ने क्रमश: 39 और 19 रन बनाए। हैदराबाद के लिए फजलहक फारूकी ने दो विकेट लिए, जबकि जगदीश सुचित और वाशिंगटन सुंदर (Jagdish Suchit and Washington Sundar) ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले, हरप्रीत बरार और नाथन एलिस के तीन-तीन विकेटों की बदौलत हैदराबाद (Hyderabad) ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। इस जीत के साथ, पीबीकेएस ने अपने आईपीएल 2022 अभियान को कुल 14 अंकों के साथ समाप्त किया, जबकि हैदराबाद का अभियान 12 अंकों के साथ समाप्त हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups