अब्दुल्ला आजम ने विधायक पद की शपथ ली

Mon, May 23 , 2022, 11:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 23 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक सदस्य और रामपुर से विधायक आजम खान (MLA Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम son abdullah azam) ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में शपथ (Sworn) ली है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक पद की शपथ दिलायी है।
विधानमंडल का बजट सत्र थोड़ी देर में शुरु होने वाला है। राज्यपाल के अभिभाषण से यह सत्र शुरु होगा। वर्ष 2022 के साथ ही यह 18वीं विधानसभा का भी पहला सत्र है। इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पारित करायेगी। इससे पहले रामपुर से विधायक और वरिष्ठ सपा नेता आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम को सतीश महाना ने अपने कार्यालय में विधायक पद की शपथ दिलायी है।
आजम खां अपने बेटे रामपुर के स्वार टांडा से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) के कक्ष में पद तथा गोपनीयता की शपथ लेने के बाद आजम खां अपने बेटे के साथ आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही में भी भाग लेंगे। विदित हो कि करीब सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम जमानत मिली थी। 20 मई को वह जेल से बाहर निकले थे।
साइकिल से विधान भवन में पहुंचे सपा विधायक
विधान सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा सदस्य लखनऊ पहुंचने लगे है। इसी कड़ी में भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग आज सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए साइकिल से पहुंचे हैं। जाहिद बेग विधान भवन के गेट नंबर दस से विधान भवन के प्रांगण में पहुंचे। इस दौरान कुछ विधायकों ने पुरानी पेंशन बहाल करो, रसोई गैस, डीजल—पेट्रोल दाम कम करो और बेरोजगारी जैसे मुद्दे को उठाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups