चंडीगढ़, 21 मई (हि.स.)। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री (Former Education Minister of Punjab) जत्थेदार तोता सिंह (Jathedar Tota Singh) का शनिवार सुबह निधन (death)हो गया। वह 81 वर्ष के थे। तोता सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तोता सिंह पूर्व अकाली सरकार में शिक्षा मंत्री थे। वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी थे। जत्थेदार तोता सिंह की गिनती पंजाब के प्रमुख टकसाली अकाली नेताओं में होती रही है।
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज उन्होंने अपना मार्गदर्शक खो दिया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि तोता सिंह जहां भी रहे उन्होंने हमेशा बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपनी आवाज उठाई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की राजनीति में तोता सिंह की अलग भूमिका रही है। वह अपनी पार्टी तथा अन्य दलों के बीच बेहतर तालमेल बैठाकर काम करने वाले इंसान थे। उन्होंने हमेशा राजनीतिक लोकतंत्र को कायम रखने पर जोर दिया।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि तोता सिंह के निधन से पंथक राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। तोता सिंह पंथ को समर्पित नेता थे। उनकी कमी सदैव खलेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 21 , 2022, 12:22 PM