हेमंत सोरेन की चचेरी बहन रेखा सोरेन ने जिला परिषद का चुनाव जीता

Thu, May 19 , 2022, 01:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रामगढ़, 19 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) की चचेरी बहन रेखा सोरेन (cousin Rekha Soren) ने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से चुनाव जीत लिया (won the election) है। उन्हें कुल 11326 वोट मिले हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र से दो अन्य प्रत्याशी उषा देवी और नेहा देवी ने भी रेखा सोरेन को टक्कर देने की कोशिश की थी लेकिन वे दोनों क्रमशः 6019 और 6838 वोटों पर सिमट गईं।
रेखा सोरेन ने इस जीत के लिए गोला प्रखंड की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका निर्वाचन क्षेत्र बरलांगा (Constituency Barlanga) एरिया है। वह अब क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक तौर पर वे अब काफी सक्रिय हो चुकी हैं। समाज की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि क्या वे जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी जोर लगाएंगी। हालांकि, उन्होंने अभी जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups