दूसरी बार पिता बनने वाले हैं केन विलियमसन, न्यूजीलैंड वापस लौटे

Wed, May 18 , 2022, 02:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 18 मई (हि.स.)। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियमसन (Captain Kane Williamson) बुधवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म (second child birth0 के लिए न्यूजीलैंड वापस लौट गए हैं और अब वह आईपीएल 2022 के शेष बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विट किया,"हमारे कप्तान केन विलियमसन अपने परिवार में नए मेहमान के स्वागत के लिए न्यूजीलैंड वापस जा रहे हैं। यहां टीम शिविर में सभी केन विलियमसन और उनकी पत्नी की सुरक्षित डिलीवरी की कामना कर रहे हैं।"
विलियमसन के जाने की घोषणा हैदराबाद की मुंबई इंडियंस पर मिली जीत (Victory over Mumbai Indians)  के एक दिन बाद की गई। हैदराबाद ने मंगलवार को मुंबई को 3 रन से हराकर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है।
कप्तान केन विलियमसन ने आईपीएल 2022 में 13 मैच खेले हैं और सिर्फ 216 रन बनाए हैं। हैदराबाद वर्तमान में आईपीएल 2022 अंकतालिका में 8वें स्थान पर है। हैदराबाद ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत और सात में हार मिली है। हैदराबाद की टीम 22 मई को अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना करेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups