कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम चरण के चुनाव की काउंटिंग शुरू

Tue, May 17 , 2022, 12:18 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

धनबाद, 17 मई (हि. स.)। कोयला नगर नेहरू कंपलेक्स (Coal City Nehru Complex) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 (Panchayat Election 2022) के प्रथम चरण में तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी में हुए मतदान की काउंटिंग शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, सामान्य प्रेक्षक अखौरी शशांक सिन्हा, व्यय प्रेक्षक श्रवण कुमार प्रजापति, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह (Ajit Singh) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद है। नेहरू कंपलेक्स के मुख्य प्रवेश द्वार, तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी वज्रगृह के प्रवेश द्वार, मतगणना केंद्र के गैंगवे, बाह्य प्रवेश द्वार, नेहरू स्टेडियम तथा डीएवी पब्लिक स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बैरिकेडिंग, यातायात, गश्ती दल, चिकित्सा, एंटी सबोटाज चेकिंग सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से अन्य प्रबंध भी किए गए हैं। मतगणना कर्मियों के लिए नेहरू स्टेडियम में तथा सामान्य पार्किंग की व्यवस्था डीएवी पब्लिक स्कूल में की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups