छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का जेल भरो आंदोलन शुरू

Mon, May 16 , 2022, 03:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रायपुर, 16 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर में भाजपा ने सोमवार को भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar) के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन कर रही है। जहां मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर, जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Andolan) करने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतरे हैं। जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबांधा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सड़कों पर जमा हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ भाजपा (BJP) का सोमवार से प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए हैं। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू हो गया है। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए हैं। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल (MLA Brijmohan Agarwal) कालीबाड़ी चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रायपुर में चार स्थानों से बड़ी मात्रा में जनता और भाजपा कार्यकर्ता निकलकर सरकार के काले कानून का विरोध कर रही है। उसके विरोध के लिए हम सड़कों पर उतरे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सरकार मिनी आपातकाल छत्तीसगढ़ में लगा रही है। यह सरकार डरी और घबराई हुई है। यह सरकार कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त करने में लगी है। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है और उसके विरोध में भाजपा पूरे प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन कर रही है। इसके साथ ही बृजमोहन ने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups