बिहार कैबिनेट में बदलाव पर मुख्यमंत्री ने कहा- जब होगा तो पता चल जायेगा

Mon, May 16 , 2022, 01:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना, 16 मई (हि.स.)। बिहार कैबिनेट (Bihar cabinet) का विस्तार या फेरबदल को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है। हमेशा से इस सवाल से बचते रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने आज साफ कर दिया कि अभी ऐसा कुछ नहीं है लेकिन जब होगा तो आपलोगों को भी पता चल जायेगा।
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के मौके पर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पत्रकारों के पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो होगा उस दिन आपको पता नहीं चलेगा ? यानि मुख्यमंत्री का यह बयान यह बताने के लिए काफी है सरकार में मंत्रियों का चेहरा बदला जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के राजनीतिक गलियारे (political corridors) में यह चर्चा है कि नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है और भाजपा कोटे के कई मंत्रियों को हटाकर नये चेहरो को जगह दी जा सकती है। नन परफॉरमर मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इस चर्चा के बाद बिहार बीजेपी के कई मंत्री दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात भी कर चुके हैं। इससे पूर्व केन्द्र मंत्री अचानक यहां सीएम से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups