भूपेश सरकार के विरूद्ध भाजपा का जेल भरो आंदोलन 16 को

Sun, May 15 , 2022, 02:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जगदलपुर, 15 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन, आंदोलन को रोकने वाले सर्कुलर के खिलाफ बस्तर जिला भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए जगदलपुर में 16 मई को जेल भरो आंदोलन। Jail Bharo Andolanद्घ किया जाएगा एवं हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर रही है। भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar) को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि 15 दिनों के अंदर सर्कुलर को वापस ले। सर्कुलर वापस नहीं लेने को लेकर 16 मई को प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन जनता के सहयोग से किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी (BJP State Incharge) लोकेश कावड़िया (Lokesh Kavadia) ने धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर बैन को लोकतंत्र की हत्या बताया है। राजनीतिक संगठन, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी संगठन व सामाजिक संगठनों के पास अपनी बात रखने का आंदोलन ही एकमात्र माध्यम होता है, सरकार उसे भी दबाना चाह रही है, प्रदेश सरकार के इस आदेश का भाजपा विरोध करती है।
जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Prime Minister Indira Gandhi) ने देश में आपात काल लगाकर राजनीतिक संगठनों के आलावा प्रेस की आजादी भी छीन ली थी ठीक उसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं। आम लोगों की आवाज दबाने की कोशिश भूपेश सरकार कर रही है। 16 मई को 12-00 बजे हजारों की संख्या में अपनी मांग को रखते हुए कलेक्टोरेट का घेराव भाजपा (BJP) जिला बस्तर द्वारा किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups