मंत्री के घर पर दिल्ली पुलिस ने मारा छापा, बेटे पर है रेप का आरोप

Sun, May 15 , 2022, 02:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के बेटे रोहित जोशी की तलाश में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उनके घर पर छापा मारा है। इस छापेमारी (raid) में वह घर पर नहीं मिला। इसके चलते पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सदर बाजार थाने में रोहित के खिलाफ उसकी महिला मित्र ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार जयपुर की रहने वाली युवती ने सदर बाजार थाने को दी गई शिकायत में यह बताया था कि फेसबुक के माध्यम से वह 2020 में राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से मिली थी। वह उसे आठ जनवरी 2021 को सवाई माधोपुर ले गया था। वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक (cold drink) पिलाई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जयपुर सहित कई जगह पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। उसकी अश्लील वीडियो को वह सार्वजनिक करने की धमकी देता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता था।
युवती ने आरोप लगाया था कि मार्च 2022 में रोहित जोशी के साथ सदर बाजार स्थित एक होटल में आई थी। यहां पर रोहित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 17 अप्रैल 2022 को आखिरी बार उसने जयपुर के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध (physical relationship) बनाए थे। शिकायत पर दिल्ली के सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
इस मामले में युवती के साथ सदर बाजार इलाके में भी दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके चलते इस मामले को जीरो एफआईआर से रेगुलर एफआईआर में दर्ज किया गया। इस पूरे मामले की छानबीन दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रोहित जोशी की तलाश चल रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर मौजूद हो सकता है। इस जानकारी पर शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम राजस्थान स्थित मंत्री महेश जोशी के घर पर भेजी गई थी। यहां पर पुलिस टीम में छापेमारी की लेकिन वहां पर रोहित पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि वह रोहित की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups