छत्तीसगढ़ :16 को प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का जेल भरो आंदोलन

Sat, May 14 , 2022, 03:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोण्डागांव,14 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में आंदोलन, प्रदर्शन, धरना पर रोक लगाने वाले सर्कुलर को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कोण्डागांव भाजपा (BJP)  द्वारा 16 मई को हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जिले भर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Andolan) किया जाएगा। कार्यक्रम जिला मुख्यालय कोण्डागांव के एनसीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर गिरफ्तारी स्थल तक आयोजित होगा। इस संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशानुसार शनिवार 14 मई को भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में आहूत कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता उसेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार (bhupesh government) ने इमरजेंसी जैसे हालात दुबारा पैदा कर दिए है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है । राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के पास अपनी बात भी रखने का एक माध्यम आंदोलन भी होता है। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन सहित पार्षदगणों के साथ अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups