देवघर में 848 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान आरम्भ

Sat, May 14 , 2022, 10:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देवघर, 14 मई (हि. स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को प्रथम चरण के मतदान को लेकर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया (voting process) शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो चुका है। इसके तहत देवघर (Deoghar) प्रखण्ड अन्तर्गत 285 मतदान केन्द्र, मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 351 मतदान केन्द्र के अलावा देवीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 212 मतदान केन्द्र (polling stations) पर मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं।
पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से कार्यरत है। संपूर्ण चुनाव क्षेत्र की रिपोर्ट एवं कुशलक्षेम, नियंत्रण कक्ष से जानी जा रही है। नियंत्रण कक्ष में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यरत हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups