रांची, 13 मई (हि.स.)। झारखंड (Jharkhand) में तीसरी बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) हो रहे हैं। इसके लिए पहले चरण में 14 मई को वोटिंग (Voting on 14th May) होनी है। राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1127 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से दिन के तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 52 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।
21 जिलों में 14079 मतदान केंद्र पर मतदाता बैलेट के जरिये मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गयी है। 17 मई को मतगणना हैं। 16,757 पदों के लिए 39,513 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। इसके तहत जहां 146 पद जिला परिषद सदस्य (zilla parishad member) के लिए है, वहीं मुखिया के 1,127 पदों पर चुनाव होगा। इसके अलावा 1,405 पद पंचायत समिति सदस्य के लिए और 14,079 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इस चरण में 5450 बूथ अतिसंवेदनशील हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 13 , 2022, 02:11 AM