सपा नेता आजम खान की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेशी

Thu, May 12 , 2022, 12:28 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 12 मई (हि.स.)। सीतापुर जेल से कड़ी सुरक्षा में सपा नेता (sp leader) को लखनऊ (Lucknow) लाया गया। यहां पर वह सीबीआई कोर्ट में पेश (Presented in CBI Court) होंगे। इसके मद्देनजर कोर्ट परिसर से लेकर बाहर तक भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। जल निगम की भर्ती घोटाले के मामले में आजम खां की आज सुनवाई सीबीआई कोर्ट में होगी। उन्हें आज सुबह कड़ी सुरक्षा में सीतापुर जेल से लाया गया है। दोपहर 11 बजे के दरमियान वह सीबीआई कोर्ट पहुंचे, जहां थोड़ी देर में वह कोर्ट के समक्ष पेश होंगे। इस मामले पर आजम खान (Aajam Khan) पर वर्ष 2017 में एफ आईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल जल निगम की भर्ती के मामले में सपानेता आजम खान जमानत पर हैं। गौरतलब है कि 28 महीने के अधिक समय से आजम खान सीतापुर की जेल में बंद है। मौजूदा समय पर आजम खान पर करीब 87 मुकदमे दर्ज हैं। 86 मामलों में जमानत हो चुकी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups