केजरीवाल एक हजार केस दर्ज करा देंगे फिर भी डरने वाला नहीं : बग्गा

Wed, May 11 , 2022, 03:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ एक हजार मामले भी दर्ज करा देंगे फिर भी डरने वाल नहीं हूं। मैं केजरीवाल से सवाल करता रहूंगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बग्गा ने कहा कि पंजाब पुलिस ने उन्हें आतंकी की तरह गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल के इशारे पर की गई थी। उन्होंनेे कहा कि केजरीवाल से जो भी सवाल पूछता है, उसे वह पंजाब पुलिस से डराते हैं।
बग्गा ने बुधवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों केजरीवाल ने कुमार विश्वास, प्रीति गांधी, अलका लांबा को भी धमाके की कोशिश की थी। बग्गा ने कहा कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पांच जुलाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाकर कर दिखा दिया है कि देश संविधान के हिसाब से चलता है।
बग्गा ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल से कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने को कहा था। गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा था। पंजाब में नशा के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की थी। इन बातों से केजरीवाल इतने नाराज हुए कि उन्होंने मेरा ही अपहरण करा दिया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बग्गा की गिरफ्तारी गैरकानूनी थी। पंजाब पुलिस ने बग्गा को पगड़ी तक नहीं पहनने दिया। बग्गा के बुजुर्ग पिता के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। जिसका भाजपा विरोध करती है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता बग्गा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Haryana High Court) से राहत मिली है। कोर्ट ने बग्गा की गिरफ्तारी पर 05 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है। बग्गा के खिलाफ पंजाब के मोहाली के एक थाने में भड़काऊ भाषण, दुश्मनी फैलाने और आपराधिक धमकी के मामले का एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें सड़क मार्ग से पंजाब ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया था और कुछ घंटों बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस ले आई थी। भाजपा का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने बिना दिल्ली पुलिस को सूचित किए बग्गा को गिरफ्तार कर लिया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups