मुम्बई, 08 मई (वार्ता)। प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो जाने के बाद लगातार दो जीत हासिल कर चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी। कोलकाता के भी 11 मैचों में सात हार के बाद आठ अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए उसे मुंबई के पलटवार से सतर्क रहना होगा।
पिछली नीलामी में सबसे महंगी ख़रीद मुम्बई के इशान किशन ने फ़ॉर्म में वापसी का इशारा किया है। उन्होंने पिछली दो पारियों में 26(18) और 45(29) रन बनाए हैं और वह बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए तैयार है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने पहले मैच में इशान ने अर्धशतक लगाया था।
कोलकाता के आलराउंडर आंद्रे रसल ने इस सीज़न बल्ले और गेंद से कमाल किया हैं। उन्होंने 11 मैचों में 183.78 के स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए हैं और 12 विकेट लिए हैं। वहीं 12 में से 11 विकेट उनके आधी पारी ख़त्म होने के बाद आए हैं, जिससे वह इस सूची में ब्रावो और नटराजन के साथ खड़े हैं।
अगर किसी खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में निरंतरता दिखाई है तो वह मुम्बई के 19 वर्षीय तिलक वर्मा हैं। नंबर चार या उससे नीचे आते हुए उनके नाम इस सीज़न सबसे ज़्यादा रन हैं। उन्होंने 10 पारियों में 136.66 के स्ट्राइक रेट और 41 के औसत से 328 रन बनाए हैं। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज़ ने स्पिन के ख़िलाफ़ इतने रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से 170 रन जड़े हैं, जबकि आउट वह केवल एक बार हुए हैं।
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 11 मैचों में 33 के औसत से 330 रन हैं। उन्होंने सात बार 20 या उससे ज़्यादा रन की पारी खेली हैं, जिससे वह ख़ुद ही सुरक्षित एकादश में जगह बना लेते हैं।
मुम्बई के एम अश्विन कुछ मैचों में बाहर बैठने के बाद भी वह मुंबई इंडियंस के लिए इस सीज़न सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं, उनहोंने सात मैचों में आठ विकेट लिए हैं। कोलकाता ने इस सीज़न कलाई के स्पिनरों के ख़िलाफ़ 24 विकेट गंवाए हैं और औसत भी मात्र 9.58 का रहा है।
मुंबई के नए फिनिशर बन चुके टिम डेविड ने पिछले मैच में गुजरात के ख़िलाफ़ 21 गेंद में नाबाद 44 रन बनाने के बाद प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे। 2022 में टी20 में उन्होंने डेथ ओवरों में सबसे ज़्यादा 15 पारियों में 207.43 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 08 , 2022, 06:16 AM