ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी ने किया कचनौदा बांध परियोजना का निरीक्षण

Sun, May 08 , 2022, 03:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 08 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को बुंदेलखंड का दौरा किया। उन्होंने आला अधिकारियों को जलजीवन मिशन (Jaljeevan Mission) की परियोजनाओं को समय से पूरा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जनपद ललितपुर (Lalitpur) की 174.97 करोड़ की लागत वाले कचनौंदा बांध परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जलजीवन मिशन की परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निदेर्श दिए। सीएम योगी इस परियोजना की समयबद्धता को लेकर सख्त दिखे।
ललितपुर की 174.97 करोड़ की लागत वाले इस कचनौंदा बांध परियोजना से 1,45,324 जनसंख्या को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें 25,504 गृह संयोजनों की संख्या है। ये परियोजना साल 2022 अक्टूबर तक पूरी होनी है। इस बांध की प्रस्तावित पाइपलाइन की लंबाई 564 किमी है। जिसमें 62 राजस्व ग्राम को लाभ मिलेगा।
ललितपुर जल जीवन मिशन निर्माणाधीन परियोजना का सीएम योगी ने निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन पहुंच कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ जनपद में हुए विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक (Review meeting) भी की। मुख्यमंत्री ने झांसी के गुलारा, बचौली व तिलैठा गर्वेमेंट वाटर सप्लाई स्कीम का भी जायजा लिया। इस प्रोजेक्ट के तहत 114 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि यह प्रोजेक्ट जून में पूरा किया जाना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups