सिवनी, 08 मई(हि.स.)। जिले के आदिवासी विकासखंड कुरई (Kurai) के ग्राम सिमरिया में हुई घटना की जांच (incident investigation) के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने शनिवार को छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। यह जांच दल शीघ्र ही घटना स्थल पर पहुंचकर तथ्यों की जांच करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को जांच रिपोर्ट सौपेगा। गौरतलब है कि इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी इस घटना की जांच के लिए जांच दल गठित कर चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी , म.प्र. के प्रदेश महामंत्री ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सिवनी जिले में विगत दिनों हुई दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले की जाँच करने के लिए पार्टी की ओर से एक छह सदस्यीय जॉच दल (six-member investigation team) का गठन किया है। छह सदस्यीय जांच दल में राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अजजा मोर्चा गजेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा कल सिंह भाबर, सांसद बैतूल दुर्गादास उईके , प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा नत्थन शाह एवं विधायक, प्रदेश महामंत्री भाजपा हरिशंकर खटीक शामिल हैं।
यह जॉच दल शीघ्र ही घटना स्थल पहुॅचकर तथ्यों की जॉच करेगा साथ ही लोगों के बयान भी लेगा। इसके बाद यह दल प्रदेश अध्यक्ष को अपनी जॉच रिपोर्ट सौपेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 08 , 2022, 10:55 AM