राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व विधायक आतिशी के खिलाफ एनसीआर रिपोर्ट दर्ज

Thu, May 05 , 2022, 10:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) व विधायक आतिशी के खिलाफ नई दिल्ली जिले की साइबर पुलिस थाने में मिली शिकायत के आधार पर एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह एनसीआर रिपोर्ट भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अभिषेक दूबे की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने आप के दोनों नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा (offensive language) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह एनसीआर रिपोर्ट दर्ज (NCR report filed) किए जाने की पुष्टि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने की है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘आप’ के दोनों नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अभिषेक दुबे ने पिछले शुक्रवार को इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में दूबे ने दोनों नेताओं पर भाजपा के नेताओं के लिए अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।
शिकायत के मुताबिक, दोनों नेताओं द्वारा कथित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को बदनाम करने का आरोप था।
आरोप है कि कालकाजी विधायक आतिशी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गत माह 15 और 16 अप्रैल को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। शिकायतकर्ता ने पार्टी को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं पर गलत आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की बारीकी से जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups