भाजपा से दूर हुई सांसद अर्जुन सिंह की नाराजगी

Sun, May 01 , 2022, 09:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता, 01 मई (हि.स.)। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह (MP Arjun Singh) की पार्टी से नाराजगी (resentment) दूर होती दिख रही है। शनिवार रात केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल के घर रात्रि भोज के बाद उन्होंने कहा है कि उम्मीद है जूट श्रमिकों को लेकर उन्होंने जिन समस्याओं का जिक्र किया है, उनका समाधान जल्द होगा।
पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर डालकर अर्जुन सिंह ने लिखा है कि मेरे अनुरोध पर कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल जी ने मुझे आज रात अपने आवास पर जूट किसानों, श्रमिकों और उद्योग से संबंधित मुद्दों पर बैठक करने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात बहुत सकारात्मक रही है। उम्मीद है जल्द ही मुद्दों का समाधान हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार (central government) ने पाट की कीमत तय कर दी है जो खर्च से ढाई गुना कम है। इसे लेकर जूट उद्योग समस्या में पड़ गया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत जूट मिल वाले राज्यों को पत्र लिखकर केंद्र के खिलाफ आंदोलन में एकजुटता की अपील की थी, जिसके बाद उनके तृणमूल में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups