नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह को एक पुस्तक भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने शाह के आवास पर मुलाकात (meeting) कर उन्हें ‘भारत को समझने की शर्तें’ भेंट की।
योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, “देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई। अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु हार्दिक धन्यवाद माननीय गृह मंत्री जी!”
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन (joint conference) में हिस्सा लेने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 30 , 2022, 03:02 AM