पटियाला हिंसा के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ: मुख्यमंत्री

Sat, Apr 30 , 2022, 02:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान ने कहा है कि पटियाला में हुआ खूनी संघर्ष दो समुदायों का नहीं बल्कि राजनीतिक दलों का है। यह अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी, शिव सेना तथा अकाली दल अमृतसर के बीच का विवाद है। पटियाला हिंसा के बाद पहली बार मीडिया को जारी बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि यह दो समुदायों की नहीं बल्कि राजनीतिक दलों (Political parties) की लड़ाई थी। जिसे धर्म व समुदाय का रंग दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला प्रकरण के बाद जहां पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं अलग-अलग चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कइयों की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, अकाली दल, अकाली दल (अमृतसर) समेत कई राजनीतिक दल ऐसे हैं, जिन्हें पंजाब का विकास हजम नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का उसी दिन मंदिर में जाना अपने-आप में सारे हालात बयां करता है। मान ने कहा कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) को समयबद्ध जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वह खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके इसके पीछे की साजिश को बेनकाब करके पंजाब वासियों के सामने रखा जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups