केएल राहुल के आगे मुंबई इंडियंस फिर पस्त

Mon, Apr 25 , 2022, 10:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ ने इस सीजन दूसरी बार दी मात
मुंबई, 25 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आठवीं हार झेलनी पड़ी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए आईपीएल के 37वें मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को नई नवेली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 36 रनों से हरा दिया। लखनऊ ने इस सीजन में दूसरी बार मुंबई को मात दी है। खास बात यह रही कि दोनों की मुकाबलों में लखनऊ (Lucknow) के कप्तान केएल राहुल ने शतक जमाया।
लखनऊ ने मुंबई के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए रोहित की पलटन निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 132 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 39 रन बनाये, जबकि तिलक वर्मा ने 38 रन की जुझारू पारी खेली। आखिर में पोलार्ड ने भी 19 रन की धीमी पारी खेली। इनके अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट चटकाये, जबकि मोहसिन खान, जेसन होल्डर, आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के शानदार शतक की बदौलत 168 रन बनाए। राहुल ने 103 रनों की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल के अलावा केवल मनीष पांडे ने 22, आयुष बडोनी ने 14, क्विंटन डी कॉक और दीपक हुडा ने 10-10 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से रिले मेरेडिथ और कायरन पोलार्ड ने दो-दो विकेट चटकाये, जबकि डेनियल सैम्स और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups