नो बॉल को लेकर अंपायर से उलझना पड़ा महंगा...पंत, शार्दुल और प्रवीण आमरे पर जुर्माना

Sat, Apr 23 , 2022, 01:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 23 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, ऋषभ पंत पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन (Code of Conduct violation) करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पंत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत लेवल 2 का अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है।
पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और सहायक कोच प्रवीण आमरे (Praveen Amre) पर भी जुर्माना लगाया गया है। शार्दुल पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ठाकुर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 2 के अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है।
आमरे पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस अपराध के लिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जाएगा। आमरे ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 2 के अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी छह गेंदों में 36 रनों की जरूरत थी, रोवमैन पॉवेल (rowman powell)ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को ओवर की पहली तीन गेंदों में छक्का लगाया। तीसरी गेंद में, उन्होंने जो छक्का लगाया, वह फुलटॉस गेंद कमर के ऊपर थी, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और टीम प्रबंधन के अनुसार फुल टॉस नो-बॉल थी। लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने नो-बॉल नहीं दी और यहां तक कि थर्ड अंपायर से सलाह लेने से भी इनकार कर दिया, इसलिए पंत ने मैच को रद्द करने की धमकी दी और पॉवेल और कुलदीप यादव दोनों को मैदान से बाहर आने के लिए कहा। इसके अलावा सहायक कोच प्रवीण आमरे भी मैदान में घुस गए और अंपायर से बहस करने लगे। जिसके बाद ये सख्त एक्शन लिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups