सरगुजा। छत्तीसगढ़ में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा (Flying Squad Surguja)ने थाना सीतापुर क्षेत्र अंतर्गत राधापुर बैरियर के पास कार्रवाई करते हुए 14 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। शनिवार की शाम मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल की शाम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रायगढ़ और जशपुर जिले के कुछ व्यक्ति राधापुर बैरियर के आसपास मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने सिविल ड्रेस में क्षेत्र में पहुंचकर निगरानी शुरू की।
रात्रि लगभग 9 बजे दो पल्सर मोटरसाइकिलों (Involving Pulsar Motorcycles) में सवार पांच व्यक्ति राधापुर बैरियर से बनेया रोड की ओर पहुंचे और एक सुनसान स्थान पर रुके। संदेह के आधार पर टीम ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, जिस पर सभी व्यक्ति भागने लगे। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम टीकेश्वर यादव निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़ तथा खिलेश्वर यादव निवासी राजाआमा जिला जशपुर बताया है।
फरार आरोपियों की पहचान दीनू यादव (Dinu Yadav), किशोर पैकरा और प्रदीप यादव के रूप में हुई है, जो थाना बागबहार क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद पिट्ठू बैग से 7-7 पैकेट में कुल 14 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही मौके से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जशपुर और रायगढ़ जिले ओडिशा सीमा से जुड़े होने के कारण इस प्रकार की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 04 , 2026, 07:54 PM