आज मुंबई, महाराष्ट्र सहित पूरे देश में राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के रूप में विख्यात 'हमारा महानगर' की शुरुआत सांध्य दैनिक के रूप में निखिल वागले के नेतृत्व में मार्च 1992 में हुई थी। इसने उस रूप में भी अपनी एक अलग पहचान और धमक बनाई थी और निरंतर आगे की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ता गया। सांध्य दैनिक अखबारों में 'हमारा महानगर ' का शुमार था। 15 जून 2005 को इसका अाधिपत्य निखिल वागले ने विधायक, उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष, मुंबई और बीआईएस के सीएमडी श्री आरएन सिंह को सुपुर्द कर दिया। तत्पश्चात् श्री सिंह के नेतृत्व में 16 जून से सांध्य दैनिक शुरू हुआ और एक जुलाई से पाठकों के हित को ध्यान में रखते हुए श्री सिंह ने 16 पृृष्ठ का कर दिया। दो महीने बाद स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि 20 अगस्त 2005 से इसे नए रंगरूप और आकार देते हुए ब्रॉड शीट में प्रकाशन शुरू कर दिया। तब से लेकर आजतक यह यात्रा अनवरत जारी है। आज 'हमारा महानगर' आरएन सिंह के नेतृत्व में मुंबई के अलावा पुुुणे और नाशिक शहर से भी प्रकाशित हो रहा है और उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज महाराष्ट्र के प्रथम श्रेणी के हिंदी दैनिक में इसका शुमार है। भविष्य में इसके देश और राज्य के अन्य शहरों से भी प्रकाशित करने की योजना है। 'हमारा महानगर' अपनी शुरुआत से लेकर आजतक हिंदी भाषी समाज सहित सर्वसमाज का एक चहेता अखबार बना हुआ है, जिसका मंुबई और महाराष्ट्र के हर भाषा-भाषी समाज में गहरी पैठ है और निष्ठावान पाठकों का एक हुजूम इसकी निष्पक्ष खबरों का बेसब्री से इंतजार करता है।